तहसील क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में बीते दिन एक टै्रक्टर चालक जिंदगी और मौत से करीब दो घंटे तक जूझता रहा और अंत में उसने मौत को मात दे दीे।
बादशाहपुर का अंगद सिंह पुत्र सत्यराम सिंह शुक्रवार को टै्रक्टर से मिट्टी लेकर आ रहा था। तभी एक गड्ढे में टै्रक्टर-ट्राली फंस गई, तभी उसने टै्रक्टर की स्पीड बढ़ाई, जिससे टै्रक्टर स्पीड के साथ आगे बढ़ गया, मगर अंगद सिंह उसके नीचे दब गया।
एकत्रित लोगों ने अंगद सिंह को निकालने की कोशिश की, लेकिन निकाल सके। करीब दो घंटे बाद बिल्सी से नगर पालिका परिषद की जेसीबी मशीन वहां पंहुची तो उसने टै्रक्टर-ट्राली के नीचे दबे पड़े अंगद सिंह को निकला। इस दौरान अंगद की हालत ठीक थी। मगर उसके शरीर पर मामूली चोट लग गई। उसके जीवित निकल आने के बाद परिवार और गांव के लोग काफी खुश गए। जो दो घंटे से काफी उदास बैठे थे। इस तरह अंगद सिंह दो घंटे तक जिंदगी-मौत से जूझता रहा।