फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं पर फब्तियां कसने वालों को धुना

Tue, 28 Jul 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सीएलडीपी इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं के विद्यालय आने-जाने के समय कुछ लड़कों द्वारा रोजाना ही उन पर फब्तियां कसी जाती हैं। गांव बेहटा की परेशान छात्राओं ने इस बारे में अपने घरवालों को बताया। कहा कि ये युवक बाइकों से उनका काफी दूर तक पीछा भी करते  हैं। सोमवार को छात्राओं के घरवालों ने ढिलवारी के पास कुछ लड़कों को पकड़ लिया और फिर उनकी खूब धुनाई की। यह सब लड़के नगर के रहने वाले हैं। वह किसी तरह छूटकर भाग आए। मंगलवार को उसी गांव का एक लड़का नगर में अपनी दुकान पर आया। वह दुकान खोल रहा था कि उन्हीं लड़कों ने उसे जमकर पीट दिया। बात पुलिस तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। अभी तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पुलिस को चाहिए वह छात्राओं पर फब्तियां करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही सादा कपड़ों में स्कूलों के पास खड़े होकर फब्तियां कसने वालों को पकड़े, ताकि छात्राएं बिना किसी डर के स्कूल आ-जा सकें।
इंसेट-
बहुत से अभिभावक पहुंचते हैं स्कूल तक
दातागंज। मनचलों लड़कों की हरकत से परेशान होकर कई अभिभावक तो अपनी बेटियों को खुद ही स्कूल छोड़ने और लेने पहुंचते हैं। लोग कहते हैं कि यदि इसके प्रति पुलिस जल्द गंभीर नहीं हुई, तो बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें