थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात्रि एक युवक मौका पाकर एक घर में घुस गया और घर में सो रही 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बुरी नियत से दबोच लिया। लड़की के शोर मचाने पर परिवार वाले जाग गए और युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। मामला थाना क्षेत्र के नदी पार के एक गांव का है 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर में सो रही थी तभी युवक सुनील पुत्र रामपाल निवासी टोंटपुर करसरी घर में घुस गया और बालिका को बुरी नियत से पकड़ लिया बालिका के शोर मचाने पर परिवार वाले जाग गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।