मंगलवार रात एसओ वहीद हमराहों के साथ रोड गश्त पर थे। पुलिस की जीप सिद्घ बरौलिया के पास पहुंची। यहां चार युवक खड़े थे। सभी पर एक-एक बाइक थी। पुलिस को देखकर यह भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके हारुन निवासी जगत पीपरी थाना मूसाझाग, हरकिशन, बंटी निवासी भटुआ नरऊ थाना बिलारी (मुरादाबाद) को पकड़ लिया। इनका फरमान चौधरी नाम का साथी मौके से भागने में सफल हो गया। बदमाशों ने पूछताछ में बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।