फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद गोवंशीय पशुओं  के मांस से भरा ट्रक पकड़ा

Sun, 26 Feb 2017 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गोवंशीय पशुओं  के मांस से भरा ट्रक पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस टीम पर फायरिंग की, दो तस्कर दबोचे, दो चकमा देकर भागे
फर्रुखाबाद से संभल ले जाया जा रहा था पशुओं का मांस
 उसहैत थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोवंशीय पशुओं के मांस से भरा हुआ ट्रक पकड़ लिया। दो तस्कर तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए और दो तस्कर फायरिंग करते हुए पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। मामले में गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद मांस को पुलिस ने दफन करा दिया।
विज्ञापन

एसओ उसहैत मनीष यादव को रविवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि फर्रुखाबाद की ओर से अटैना पुल पार करते हुए मांस से भरा एक ट्रक बदायूं की ओर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। एसओ उसहैत पुलिस टीम के साथ अटैना की ओर निकले। रास्ते में परवीन नगला गांव के पास पुलिस को सामने की ओर से आता हुआ ट्रक दिखा। पुलिस टीम ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया। इस पर ट्रक में सवार मांस तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। चालक ने ट्रक की स्पीड को बढ़ा दिया। पुलिस ने पीछा करने के बाद ट्रक को घेर लिया। घिरने पर दो मांस तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने मौके से संभल निवासी मांस तस्कर नाहिर पुत्र यूनिस और मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद अजीम को दबोच लिया। पुलिस ने मांस तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसओ उसहैत मनीष यादव ने बताया कि फरार मांस तस्करों की तलाश की जा रही है। ट्रक के मालिक को भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें