फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने गुरुवार रात अधिवक्ता विवेक चतुर्वेदी के घर को निशाना बना लिया। घरवालों को भनक तक नहीं लगी, लेकिन चोर जेवरात और नकदी समेत करीब एक लाख रुपये का सामान समेट ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चोरी की घटना बाजारकलां मोहल्ले की है। अधिवक्ता विवेक चतुर्वेदी समेत उनके घरवालों को चोरी की भनक तड़के जाग होने पर लगी। कमरे में सेफ खुली और बेड पर सामान बिखरा पड़ा देख विवेक ने अंदर झांका तो सेफ में रखे 48 हजार रुपये, सोने की चेन, सोने की दो अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पाजेब समेत चार सेलफान गायब थे। घरेलू सामान में कीमती बर्तन भी चोरी हुए हैं।
विवेक ने छत पर जाकर देखा तो एक बैग में रखे शैक्षिक प्रमाण पत्र पड़े मिल गए। अधिवक्ता के साथ पुलिस ने खंडहर को भी खंगाल मारा लेकिन और कोई सुराग हत्थे नहीं लग पाया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें