आठ साल की बच्ची से रेप के आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को मेडिकल के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसावां थाने के एक गांव में 30 अप्रैल की रात आठ साल की बच्ची अपने पिता और भाई-बहनों के साथ घर में सो रही थी। पड़ोसी बबलू उसको उठाकर ले गया। उसने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। एसओ उसावां राजेश तिवारी ने सोमवार रात बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।