अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
बरेली के मोहल्ला हजियापुर निवासी हाजी जाहिद अली (42) अपनी पत्नी चमन फात्मा (40), बेटी भूरी फात्मा, नूरी फात्मा और तहजीव के साथ कार से बदायूं की ओर आ रहे थे। रास्ते में बिनावर थाने के गांव विजय नगला के पास इनकी कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक आफताब आलम (35) भी गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बरेली ले जाया जा रहा था। रास्ते में चालक आफताब आलम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाकी घायलों का बरेली के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। इनमें चमन फात्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है।