शुक्रवार को एक अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आकर सात वर्ष की बालिका की मौत हो गई। मासूम अपने घर के बाहर खड़ंजे पर खड़ी थी। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिसौली इस्लामनगर रोड पर गुरुवार की देर शाम गांव वीरमपुर में किशनवीर की बेटी निशा घर के बाहर खड़ी थी। तभी उधर से तेज गति से निकले ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण थोड़ी ही देर में निशा की मौत हो गई। गांव वालों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों ने आए दिन हादसों को देखते हुए यहां स्पीडब्रेकर बनाने की मांग की है।