फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बालिका को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बालिका के शोर मचाने पर पब्लिक ने दबोचा आरोपी
पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा, जेल भेजा गया
 शहर कोतवाली क्षेत्र में सुभाष चौक के पास से रविवार सुबह एक युवक ने नौ साल की बालिका को डरा-धमका कर अगवा कर लिया। पास ही एक गली में उससे दुष्कर्म की कोशिश की। कुछ लोगों को युवक पर शक था। वह उसके पीछे-पीछे गली में पहुंच गए। तभी बालिका ने शोर मचा दिया। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पहले तो उसकी धुनाई की, बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर उसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। पिछले दिनों भी पंकज नाम के इस युवक ने आर्य समाज चौक के पास से सात साल की बच्ची को उठा कर ले जाने की कोशिश की थी। उस वक्त वह बच निकला था।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ले के नौ साल की बालिका रविवार सुबह करीब 10 बजे सुभाष चौक स्थित एक मिठाई की दुकान से कुछ खरीदने गई थी। जब वह वहां से लौट रही थी तभी ब्राह्मपुर निवासी पंकज नाम का युवक उसे डरा-धमका कर अपने साथ ले गया। अपने ही मोहल्ले की एक सुनसान गली में ने ले जाने के बाद बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। मोहल्ले वालों की मानें तो पंकज कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है। हर बार वह बच निकला। वह छोटी बच्चियों को ही अगवा कर उनसे दुष्कर्म की कोशिश करता था। पूछताछ में पंकज ने यह बात स्वीकार की है। पिछले दिनों आर्य समाज चौक के पास से सात साल की बच्ची को उठाकर ले जाने की कोशिश भी उसी ने की थी। 
विज्ञापन

-----
आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ समेत पाक्सो एक्ट की धाराओं में कार्यवाई की गई है।-मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें