फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा हड्डियों से भरा ट्रक, किया सीज

Fri, 04 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
विज्ञापन
गाय - फोटो : self
विज्ञापन
ट्रक में मांस होने की मिली थी पुलिस को सूचना             
विज्ञापन

पुलिस ने मांस तस्करी की आशंका में एक ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक से भयानक बदबू आ रही थी। पुलिस ने ट्रक को रामगंगा की कटरी में ले जाकर उसका डाला खुलवाया तो देखा कि जानवरों की हड्डियां थीं। ट्रक और हड्डियों के संबंध में चालक कागज नहीं दिखा पाया सो ट्रक सीज कर दिया गया।  सूचना के आधार पर पुलिस ने आज डहरपुरकलां तिराहे पर एक कैंटर पकड़ा। कैंटर से बदबू आ रही थी और पानी टपक रहा था। मांस होने की आशंका में पुलिस उसे कोतवाली ले आई। ट्रक में मांस होने की खबर सुनकर नगर के कई लोग मौके पर आ गए। बदबू और माहौल की गंभीरता को देख पुलिस ने ट्रक को रामगंगा की कटरी में भेज दिया।  कोतवाल ललित मोहन ने बताया कि कैंटर खोलने पर उसमें हड्डियां हीं निकलीं। इसकी वीडियोग्राफी भी करा ली गई है। ट्रक को कटरी में कहीं रोक दिया गया है। चालक आसकार निवासी इचौली (मुजफ्फरनगर) से जब जानकारी की तो उसने बताया कि वह बिहार से हड्डियां भरकर रामपुर जा रहा था। ट्रक और हड्डियों के बावत वह कोई भी कागजात पुलिस को नहीं दे पाया। पुलिस ने ट्रक सीज करके जनमानस के जीवन को खतरे से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें