फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मजदूर ने दम तोड़ा

Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       उसहैत।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत विभाग में मजदूरी करता था पुलंद
विज्ञापन

उसहैत-उसावां रोड पर हाफिज नगला चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर  
 थाना क्षेत्र में उसहैत-उसावां रोड पर हाफिज नगर चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बिजली विभाग में कार्यरत मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने कब्जे में ले ली है।      
विज्ञापन

उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी वेदराम (50) पुत्र पुलंद बिजली विभाग में मजदूरी करता था। वेदराम वृहस्पतिवार को उसहैत से उसावां जा रहा था। हाफिज नगला चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वेदराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। वेदराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें