शहर में हो रहीं सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। चोरों ने बुधवार रात सिविल लाइंस थाने के बालाजी नगर में पूर्व फौजी के घर को निशाना बनाकर नकदी, जेवर समेत 10 लाख रुपये का सामान साफ कर दिया। पूर्व फौजी अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी जगत में गया हुआ था। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी गई है।
शुक्रवार पड़ोसियों ने रामलड़ैते के घर के ताले टूटे देखे तो उनको खबर दी। वह यहां पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। रिटायर्ड फौजी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
नकब लगाक साफ कर दी मोबाइल शॉप
कादरचौक। चोरों ने थाने के पास स्थित मोबाइल शॉप में नकब लगाकर लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। चोरी वारदात को अंजाम देते रहे और पुलिस को पता नहीं लगा।
उझानी के मोहल्ला अहिरटोला निवासी अनुज श्रीवास्तव की कादरचौक में एसबीआई के सामने थाने के पास मोबाइल शॉप है। बुधवार रात चोरों ने दुकान की एक दीवार में नकब लगा लिया। यहां से चोरों ने 40 नए, पुराने मोबाइल, 12 मैमोरी कार्ड, 20 बैट्री, पांच हजार रुपये के रिचार्ज कूपन और 1200 रुपये की नकदी साफ कर दी। सुबह जब अनुज दुकान खोलने पहुंचा तो उसको घटना की जानकारी हुई। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
तीन गांवों में छह भैंस चोरी
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में पशु चोर सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार की रात चोरों ने गांव बादल से श्यामसिंह की दो भैंस चोरी कर लीं। इमलिया गांव के प्रेमपाल की भी दो भैंस चोर खोल ले गए। दरामनगर से रतनलाल की दो भैंस चोरों ने चोरी कर लीं। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। इलाकें में पशु चोरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं।