फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी के केबिल बॉक्स में आग लगने से मरीजों में भगदड़

Fri, 31 Mar 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह का मामला, अग्निशमन यंत्र से पाया काबू
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी रूम के पास गैलरी में बृहस्पतिवार सुबह अचानक धुुंए का गुबार उठने से मरीज वार्डों से निकल भागे। मरीजों समेत स्वास्थ्य कर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही केबिल बॉक्स भी तेज धमाके के साथ फट गया। केबिल बॉक्स में आग पर अग्निशमन यंत्र के जरिए काबू पा लिया गया लेकिन इसे लेकर अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
केबिल बॉक्स में आग सुबह करीब 10 बजे लगी। उस वक्त ओपीडी कराने के लिए मरीज पर्चे बनवाने में जुटे थे। अस्पताल की गैलरी में धुंए के गुबार उठने से पूरे परिसर में अंधेरा छा गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्साधिकारी मोहम्मद तहसीन को भी बुला लिया। आननफानन में अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे टेक्नीशियन दिनेश सक्सेना समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। उसी दौरान केबिल बॉक्स तेज धमाके के साथ फट गया। मरीजों को भी कमरों से निकल कर भागना पड़ गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन

केबिल बॉक्स में आग लगने की वजह पर शुरू में पसोपेश रहा लेकिन बाद में चिकित्साधिकारी ने बताया कि अस्पताल की बिजली की लाइन कटी होने की वजह से केबल बॉक्स को जेनरेटर की लाइन से अटैच कर दिया गया था। सुबह में स्वास्थ्य कर्मियों को अवगत कराए बगैर बिजली कर्मियों ने लाइन जोड़ दी जिससे फॉल्ट हो गया था। वैसे, समाजसेवी सिरासौल निवासी अशोक तोमर ने दमकल के लिए कॉल भी कर दी लेकिन बाद में दमकल को रास्ते से ही लौटा दिया गया। इसे लेकर करीब डेढ़ घंटा तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


...तो दवाएं हो जाती राख
उझानी। अस्पताल की गैलरी के पास जहां केबिल बॉक्स लगा है, उसके चंद कदम दूर दवाओं का स्टॉक रूम है। गैलरी में उठ रहे धुंए से बेपरवाह स्टॉक इंचार्ज नथन सिंह ने स्टाक रूम की लाइन को कटवा दिया। स्पार्किंग स्टॉक रूम के स्विच बोर्ड में होने लगी थी लेकिन समय रहते उस पर काबू पाकर दवाओं को राख होने से बचा लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें