बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में उसावां रोड पर स्थित सीएनजी पंप पर ग्राहकों में मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार देर शाम से ही पंप पर वाहनों की लाइन लगी थी। उसी वक्त कुछ लोग अपनी कार लेकर पंप पर पहुंचे। वह शराब पिये हुए थे। पहले अपनी गाड़ी में गैस डलवाने के चक्कर में उन्होंने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर दूसरे ग्राहकों के साथ मारपीट कर दी। इससे पंप पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। ब्यूरो