फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान में वाणिज्य कर टीम का मेंथा व्यापारी की दुकान पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान में वाणिज्य कर टीम का मेंथा व्यापारी की दुकान पर छापा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान। वाणिज्य कर विभाग बरेली की टीम ने गुरुवार को एक मेंथा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। छापे के दौरान व्यापारियों के हंगामा करने पर टीम कोतवाली चली गई। इसका पता लगने पर व्यापारी कोतवाली जा पहुुंचे। देर शाम तक टीम के अधिकारी व्यापारी के अभिलेखों का मिलान करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे वाणिज्य कर विभाग बरेली के डिप्टी कमिश्नर संजय कुमार मिश्रा, विजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी नितिन वाजपेयी के नेतृत्व में टीम ने प्रमोद इंटर कॉलेज के पास स्थित एक मेंथा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। छापे के दौरान भीड़ एकत्र हो गई और हंगामा शुरू हो गया। हंगामा होता देेख टीम वहां से कोतवाली चली आई। पीछे से व्यापारी इकट्ठे होकर थाने जा पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर संजय मिश्रा ने बताया कि व्यापारी का मुनीम मौके पर नहीं था। कागजात मंगाए गए है। अभिलेखों का मिलान किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। करीब दो घंटे से अधिक समय तक थाने पर व्यापारियों और नेताओं का जमावड़ा समझौता कराने के लिए लगा रहा। देर शाम तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें