फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के विवाद में युवती का सिर फोड़ा

विज्ञापन
घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव वैन में रविवार दोपहर दो पक्षों में सरकारी नल पर पानी लेने के विवाद में एक युवती के सिर में लाठी मार कर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। गांव वैन की जाटव बस्ती में अमर सिंह के घर के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पर प्रीति पुत्री ब्रजलाल पीने के लिए पानी देने गई, जहां पर अमर सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। जब प्रीति ने इसकी विरोध किया तो अमर सिंह ने उसके सिर में लाठी मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसकी एनसीआर दर्ज कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें