फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के घर से दिनदहाड़े सामान उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहसवान।बेखौफ चोरों ने शनिवार को वीआईपी इलाके में दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया। यहां तहसील परिसर में तहसीलदार के घर को अपना निशाना बनाया। तहसीलदार के घर में एसी तोड़कर घुुसे चोर नकदी, जेवर और सामान समेटकर ले गए। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहसीलदार अहिबरन सिंह बदायूं में तैनात हैं। उनका सहसवान तहसील परिसर में सरकारी आवास है। तहसीलदार अहिबरन के मुताबिक शनिवार 28 अक्टूबर का वह सरकारी डयूटी पर बदायूं गए थे। देर शाम लौटने पर उन्होंने देखा तो उनके आवास का एसी टूटा हुआ था। घर में रखे 10 हजार रुपये, एलसीडी, 20 हजार रुपये कीमत की सोने की अंगूठी व अन्य सामान गायब था। उनकी सूचना पर सहसवान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार के मुताबिक चोर एसी तोड़ने के बाद घर पहुंचे होंगे। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। बता दें कि सहसवान तहसील परिसर में 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। बावजूद इसके चोर घटना को अंजाम देकर साफ निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें