फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को पीटकर बदमाश लूट ले गए ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। शुक्रवार रात तीन बदमाशों ने घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर लूट लिया। विरोध करने पर किसान को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ाजलालपुर निवासी हनीफ शुक्रवार रात अपने घर के बाहर सो रहे थे। घर के सामने उनका ट्रैक्टर खड़ा था। मध्यरात्रि के समय तीन बदमाश उनके घर के सामने पहुंचे और ट्रैक्टर आगे को धकेलना शुरू कर दिया। उसी समय हनीफ की आंख खुल गई। उन्होंने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। तभी बदमाशों ने लाठी-डंडे से हनीफ की पिटाई लगा दी। इससे उसके सिर से खून बहने लगा और वहीं गिर गया। उसके बाद बदमाश ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। हनीफ ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें