फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू रोडवेज बस दुकानों में घुसी, एक युवक घायल

Fri, 23 Mar 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन

कंप्रेशन पाइप फटने पर अनियंत्रित हुई एक रोडवेज बस सामने दो दुकानों में जा घुसी। इसमें एक युवक घायल हो गया। जबकि कई दुकानदार बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन

गुरुवार शाम करीब छह बजे बदायूं डिपो की रोडवेज बस यूपी 24 एच 6718 स्टैंड से बाहर निकल रही थी। तभी अचानक बस का कंप्रेशर पाइप फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर रोडवेज के सामने फुटवियर की दो दुकानों में जा घुसी। इससे दोनों दुकानों के काउंटर टूट गए। बस की चपेट में आने से दुकानदार प्रदीप (22) के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। जबकि दुकान में मौजूद कारोबारी विनय कुमार गुप्ता, राजीव साहू, कैलास चंद्र और सतेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए। बस दुकान में घुसी देख रोडवेज कर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए। उन्होंने बस पीछे हटाकर घायल प्रदीप को निकाला। उसे फौरन जिला अस्पताल भेज दिया गया। बस को रोडवेज परिसर में खड़ा कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें