फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में पत्नी की नाक काटी, पति गया जेल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
दातागंज। पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने पत्नी की नाक काट ली। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली निवासी रामवीर का आए दिन किसी न किसी बात पर पत्नी सुधा से झगड़ा होता था। गुरुवार को भी दोनों में विवाद हुआ था। रामवीर ने किसी धारदार हथियार से सुधा की नाक काट ली। घायल सुधा ने कोतवाली पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी पति रामवीर को हिरासत में ले लिया। सुधा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रामवीर को जेल भेज दिया।
--
मारपीट में दो लोग घायल
बदायूं। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए विवाद में दो लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है तो दूसरे को नाजुक हालत होने पर बरेली को रेफर किया गया है। दोनों घटनाओं की पुलिस को सूचना दी गई। एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी अंकुश गुप्ता (34) गुरुवार को दीपावली के मौके पर होली चौक पर दीपक जलाने गए। यहीं पर महावीर नामक व्यक्ति जो कि शराब के नशे में धुत था। अंकुश का किसी बात पर उससे विवाद हो गया। कुछ ही देर में महावीर के अन्य भाई भी वहां आ गए और उन्होंने अंकुश को जमकर पीटा। महावीर ने अंकुश के सिर में लोहे की रॉड दे मारी इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। अंकुश के घर वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में महावीर, सुरेंद्र,सुखवीर और सोमवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। नाजुक हालत होने पर अंकुश को बरेली भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी हमलावर सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव गढिया गंगवरार निवासी लालाराम को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई थी। पुलिस हमलावरों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें