फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी युगल खुद पहुंचे पुवायां कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। दस दिन पूर्व घर से गायब हुए प्रेमी युगल शुक्रवार को खुद ही पुवायां कोतवाली आ पहुंचे। किशोरी ने पुलिस से कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को गांव जुझारपुर का 22 वर्षीय राजवीर अपने साथ ले गया था। कई दिन तक तलाश करने के बाद भी दोनों का पता नहीं चलने पर किशोरी केे पिता और मां ने उससे फोन पर बात की और शादी करा देने की बात कहते हुए घर वापस आने को कहा। इस पर किशोरी प्रेमी के साथ शुक्रवार को पुवायां कोतवाली पहुंची और बताया कि वह अपनी मर्जी से राजवीर के साथ गई थी और दोनों दस दिन से पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं।
सूचना पाकर किशोरी का पिता भी थाने पहुंचा और पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि वह बाहर काम करने गया था। राजवीर उसके गांव में मेहमानी में आया था और नौ अक्तूबर को उसकी पुत्री को बहलाकर ले गया। पत्नी के जानकारी देने पर वह घर आया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर 363, 366, 376 और पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर राजवीर का चालान कर दिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें