फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस से पंखे और उपकरण चोरी कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं। पोस्टमार्टम हाउस में गुरुवार रात पंखे और उपकरण चोरी हो गए थे। यह मामला पुलिस दर्ज भी नहीं कर सकी थी इस बीच शुक्रवार को चोरों ने फिर सेंध लगा दी। चैनल का ताला तोड़कर पोस्टमार्टम हाउस में घुसे पंखे और उपकरण चोरी कर ले गए। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में खलबली मची हुई है। पोस्टमार्टम हाउस में 15 दिन में तीन बार चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे फार्मेसिस्ट संजय सचान ने पोस्टमार्टम हाउस से तीन पंखे और उपकरण चोरी होने की सूचना सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा को दी थी। आनन-फानन में उन्होंने उपकरणों की व्यवस्था कर शवों को पोस्टमार्टम कराया था। इस मामले में चोरी की तहरीर शुक्रवार दोपहर सिविल लाइंस थाने में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस बीच शनिवार सुबह फार्मेसिस्ट संजय सचान पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वह चैनल का ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर जाकर देखा तो दो पंखे और उपकरण गायब थे। लगातार दूसरे दिन चोरी की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। एक शव का पोस्टमार्टम होना था, चोरी की जानकारी पर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा ने सीएमएस डॉ. आरएस यादव से बातचीत कर जिला अस्पताल से उपकरण की व्यवस्था कराई। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें