फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की जेब काट माल उड़ाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सराफा व्यापारी की जेब काट कर पांच लाख रुपये का माल साफ करने वाले दो आरोपियों को मंगलवार को सिविल लाइंस पुलिस ने दबोच लिया। तीसरे दिन घटना का खुलासा करते हुए सिविल लाइंस पुलिस ने शत प्रतिशत माल बरामद करने में भी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने पुलिस टीम की प्रशंसा की है। साथ ही पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने का भी एलान किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी सराफा व्यापारी सीताराम रस्तोगी 10 जून को बदायूं से उझानी जा रहे थे। उनकी जेब में करीब पांच लाख रुपये के सोने के जेवर और नकदी थी। सोने के जेवर उनको एक उझानी में एक सराफ के यहां पहुंचाने थे। सीताराम रस्तोगी लालपुल के टेंपो पर सवार हुए। कुछ आगे चलकर दो युवक भी टेंपो में बैठ गए। सिविल लाइंस क्षेत्र के नौशेरा के पास दोनों युवकों ने मौका पाकर व्यापारी की जेब काट ली अैर जेवर साफ कर दिए। नौशेरा आने पर दोनों टेंपो से उतर कर भाग गए। दोनों के भागने के बाद व्यापारी को पता लगा कि उसकी जेब से जेवर गायब हैं। इससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेबकतरों की सुरागरसी शुरू की।
मंगलवार को सीओ सिटी अभिषेक यादव के निर्देशन में ककराला रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी दोनों जेबकतरों के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। एक बाइक पर सवार दो लोगों को पुलिस ने रोका। यह दोनों हड़बड़ा गए। दोनों के पास से असलहा बरामद हुए। बाइक भी चोरी की निकली। दोनों ने अपने नाम दीपू पुत्र बाबू निवासी महरूयपुर रावी थाना कमालगंज फर्रुखाबाद और राम निवास पुत्र अमर सिंह निवासी सराय साधू थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर बताए। सख्ती से पूछताछ होने पर दोनों ने सराफा व्यापारी की जेब काट कर जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने जेवर और नकदी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

--------
पुलिस टीम के ये लोग होंगे पुरस्कृत
राजीव कुमार शर्मा इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल वीरपाल, दुर्विजय सिंह, विजय कुमार, जयपाल सिंह, महिला कांस्टेबल सपना यादव, पूनम चौधरी।
-----------
ये हुई बरामदगी
सोने की चार चूड़ी, सोने के आठ कुंडल, तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का ओम, 4500 रुपये के कटे हुए नोट, एक चोरी की बाइक, दो चाकू, चार ब्लेड
---
पुलिस टीम ने अच्छा काम किया है। तीन दिन के भीतर घटना का वर्कआउट होना बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात शत प्रतिशत माल की रिकवरी है। व्यापारी से भी बरामद माल की तस्दीक कर ली गई है।
विज्ञापन

-कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें