फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक रौंदी, मां-बेटी की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। बाइक सवार मां-बेटी और पति को मेरठ-बदायूं हाईवे पर अकबराबाद चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। बाद में एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा मंगलवार दोपहर हुआ। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया। करीब एक घंटे के बाद हाईवे पर यातायात चालू हो सका।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली के गांव बसौलिया निवासी मुसीर पुत्र मान खां सोमवार को अपनी पत्नी सीमा (25) और सास फरजाना (49) पत्नी मसरूर के साथ दवा लेने सहसवान आया था। यहां से तीनों लोग बाइक से गांव लौट रहे थे। अकबराबाद चौराहे के पास बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मुसीर दूर जाकर गिरा और सीमा, फरजाना वहीं रोड पर गिर गईं। चालक ने हड़बड़ी में ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। ट्रक सीमा और फरजाना को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में सीमा की मौके पर मौत हो गई। फरजाना और मुसीर को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां फरजाना ने भी दम तोड़ दिया। मुसीर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक मय ट्रक के मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने सभी थानों को ट्रक के बारे में सूचना दे दी। शाम को ट्रक मय चालक संभल से पकड़ लिया गया। इधर, हादसे में दो लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने अकबराबाद चौराहे पर हाईवे जाम कर दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे के बाद पुलिस जाम खुलवा कर यातायात चालू करा सकी। मामले में ट्रक और उसके चालक सरफुद्दीन निवासी अकरौली संभल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
----------
हाईवे पर फंसे सैकड़ों वाहन, हलकान हुए लोग
सहसवान। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे सहसवान में बदायूं-मेरठ हाईवे पर सैकड़ों वाहन करीब एक घंटा तक फंसे रहे। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना कराना पड़ा। बसों से कई सवारियां उतर कर छांव तलाश करती हुई नजर आईं। महिलाओं और बच्चों का काफी पूरा हाल रहा। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें