फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय से ढाई लाख ले उड़े टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-8, 9
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय
से ढाई लाख ले उड़े टप्पेबाज
भारतीय स्टेट बैंक से निकाले थे रुपये, डिग्गी में रखते ही गायब हुआ नोटों भरा थैला
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। गुरुवार दोपहर भारतीय स्टेट बैंक में रुपये निकालने आए जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय से टप्पेबाजी हो गई। वार्ड ब्वाय ढाई लाख रुपये निकालकर बैंक से निकला था। रुपयों भरा थैला बाइक की डिग्गी में रखा। जैसे ही चाबी लगाई कि दो टप्पेबाज रुपयों भरा लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन की, परंतु टप्पेेबाजों का कुछ पता नहीं चल सका। वार्ड ब्वाय ने तहरीर दी है।
वार्ड ब्वाय रामदास पुत्र शंकर लाल जिला अस्पताल में तैनात हैं। इस समय वह अपने परिवार के साथ अस्पताल परिसर के आवास में रह रहा है। साथ ही सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में अपना मकान भी बनवा रहे हैं। गुरुवार दोपहर उन्हें मकान के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी। दिन में करीब 12 बजे वह रुपये निकालने भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे। वार्ड ब्वाय की माने तो उन्होंने बैंक से ढाई लाख रुपये निकाले थे और वह रुपये एक थैले में रख लिए। बैंक से बाहर आकर उन्होंने नोटों भरा थैला सड़क किनारे खड़ी बाइक की डिग्गी में रख दिया और चाबी लगाने लगे। उसी दौरान दो युवक रुपयों भरा थैला लेकर फरार हो गए। जैसे ही वह पीछे मुड़े कि रुपयों से भरा थैला डिग्गी से गायब था। रुपये गायब देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक के गार्ड से संपर्क किया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर एडिशनल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोलंकी, एसआई सत्य सिंह और एसआई धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आस-पास इलाके में टप्पेबाजों को काफी तलाश किया, परंतु उनका कुछ पता नहीं चल सका। बैंक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। उनसे भी पुलिस को कोई मदद नहीं मिल सकी। वार्ड ब्वाय ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एडिशनल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोलंकी का कहना है कि वार्ड ब्वाय ने बैंक से रुपये तो निकाले हैं। इसकी जांच पड़ताल कर ली गई है। परंतु पल भर में रुपये गायब हो जाना और किसी को नहीं देखना यह आश्चर्य लग रहा है। फिर भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें