फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने ट्रेन में सवार यात्री को बनाया शिकार, नशा देकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरानों ने ट्रेन में सवार यात्री को लूटा
विज्ञापन

दबतोरी। ट्रेन में सक्रिय जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने एक यात्री को अपना शिकार बना लिया। नशा देने के बाद यात्री के पास मौजूद नकदी और अन्य सामान लूट लिया। बेहोशी की हालत में यात्री को अन्य लोगों ने ट्रेन से दबतोरी स्टेशन पर उतार दिया, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह दिल्ली से आने वाली ट्रेन दबतोरी स्टेशन पर प्रात: आठ बजे पहुंची। इसमें सवार यात्रियों ने देखा कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में हैं। उसे यात्रियों ने स्टेशन पर उतार दिया। शाम तक इसे होश नहीं आया। लोगों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य कर्मी यात्री को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे थोड़ा होश आया तो उसने अपना नाम शराफत हुसैन निवासी भवौतीपुर थाना शाहबाद (रामपुर) बताया। उसने बताया कि उसे किसी ने ट्रेन में नशा दे दिया। बेहोश होने के बाद उसके पास रखे रुपये और अन्य सामान लूट लिया। वह दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। स्टेशन अधीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि स्टेशन पर एक यात्री बेहोशी की हालत में देखा गया था। उसे एम्बुलेंस से बिसौली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें