फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के वेश में आए खुराफातियों ने की मारपीट, चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों के वेष में आए लुटेरों
विज्ञापन

ने की मारपीट, चेन भी लूटी
शहर में टिकजगंज मोहल्ले में कार सवार व्यापारी से मारपीट भी की
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सदर कोतवाली इलाके में बुधवार रात कांवड़ियों के वेष में आए एक दर्जन बाइक सवार लुटेरों ने कार में बैठे व्यापारी से मारपीट की और चेन लूट ले गए। उसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। व्यापारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
कपड़ा व्यापारी चंदन सदर कोतवाली इलाके में पंजाबी चौक शेखपट्टी निवासी हैं। बुधवार रात चंदन अपनी कार में आगरा से लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे वह टिकटगंज मोहल्ले से गुजर रहे थे कि राजाराम स्कूल के पास अलग-अलग बाइक पर सवार करीब 10-12 लोगों ने उनकी कार रोक ली। उन्हें कार से उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने अपने बचाव में शोर मचाया, लेकिन उस समय सुनसान रास्ते पर कोई दिखाई नहीं दिया। हमलावर सोने की चेन तोड़कर कर फरार हो गए। चंदन का कहना है कि मारपीट करने वाले असामाजिक तत्व थे। सभी कांवड़ियों के वेश में थे। इस घटना को अंजाम देकर वे मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार वालों को फोन किया और पुलिस को बताया। चंदन के मुताबिक बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को तलाशा। काफी दूर जाकर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया और उन्हें कोतवाली ले गई। चंदन ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी थी। परंतु शहर का माहौल न बिगड़े इस पर उन्होंने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों लुटेरों का धारा 151 में चालान कर दिया है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं कांवड़िए
फोटो-3
हम कई साल से कांवड़ियों की सेवा कर रहे हैं। हर साल बिरूआबाड़ी शिव मंदिर में भंडारा करते हैं। हजारों कांवड़िए प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कभी नहीं सुना कि कोई कांवड़िया लूटपाट या मारपीट कर सकता है। उनमें जरूर कोई खुराफाती रहा होगा।
-उमेश चंद्र गुप्ता, सेवादार

फोटो-4
मारपीट और लूटपाट कांवड़ियों का काम नहीं है। वह सीधे भगवान भोले से मतलब रखते हैं। यह किसी खुराफातियों की साजिश है, जिससे कांवड़िए बदनाम हो जाएं। वह सीधे गंगा घाट से शिवालय पहुंचते हैं।
-संजीव कुमार वैश्य, सेवादार

फोटो-5
हम लोग पीलीभीत के जहानाबाद से कछला जल लेने इसलिए आए हैं कि भगवान भोलेनाथ कृपा दृष्टि बनाएं रखें। कोई कांवड़िया भोलेनाथ की भक्ति से नहीं भटक सकता। उनका मकसद ही भोले को प्रसन्न करना होता है। ऐसे में कोई खुराफात हो, सवाल ही नहीं उठता।
-गनेश कुमार, कांवड़िया

फोटो-6
भगवान भोलेनाथ ऐसे ही प्रसन्न नहीं होते। उनकी भक्ति करने के भी नियम हैं। सच्चे मन और श्रद्धा से कांवड़ चढ़ाते हैं। तभी कोई मन की मुरादा पूरी होती है। लूटपाट करने वाले खुराफाती रहे होंगे।
विज्ञापन

-अनिल, कांवड़िया


वर्जन-
टिकटगंज मोहल्ले में लूटपाट नहीं हुई थी। दोनों पक्षों में गाड़ी निकालने को लेकर मारपीट हो गई थी। जिस पर दो लोगों को पकड़ भी लिया गया था। उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया है।
-ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें