फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी तक पहुंची एसओ बिसौली की ऑडियो क्लीपिंग

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली एसओ की सट्टे के दलाल से हो रही बातचीत की ऑडियो क्लीपिंग डीजीपी तक पहुंचने के बाद उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। डीजीपी मुख्यालय से एसएसपी से इस संबंध में जानकारी तलब की गई है। एसपी देहात की जांच पूरी होते ही जल्द ही उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

रविवार रात वायरल हुई सट्टेबाज से बातचीत की ऑडियो वायरल के बाद बिसौली कोतवाली का प्रभार संभाल रहे दरोगा राजेश कश्यप पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। बताते हैं कि सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता ने भरोसे में लेकर दलाल के मोबाइल से यह ऑडियो लेकर वायरल किया था। इस प्रकरण में नेता सामने तो नहीं आ रहे पर वह एसओ पर कार्रवाई कराने में जुटे हुए हैं। उन्हीं की पैरवी से मामला डीजीपी के संज्ञान में आ गया है। संबंधित ऑडियो क्लिप भी भेजी गई है। इसके बाद डीजीपी कार्यालय से प्रकरण में कार्रवाई की प्रगति पूछी गई है। वहीं, एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में एसओ का बचना इसलिए मुश्किल है क्योंकि रिकार्डिंग में उन्होंने दलाल को रुपये देने के लिए अपने फालोवर के दो नंबर नोट कराए हैं। यह नंबर फालोवर के ही हैं। वहीं एसओ की आवाज भी रिकार्डिंग में बिल्कुल साफ सुनी जा सकती है। एसएसपी चंद्रप्रकाश ने बताया कि जांच रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद ही एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें