फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने मतलौडा अड्डे पर ही स्कॉर्पियो से बरामद किए हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा में पुलिस मुठभेड़ में एक गैंग के पांच बदमाश दबोचे, एक भागा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-थ्री को मतलौडा अड्डे पर मुठभेड़ में सरफाबाद का एक गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली है, जबकि एक भागने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई भी की। पुलिस ने सफीदों (जींद) नंबर की एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में गैंग का कई वारदातों में हाथ होना सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीआईए-थ्री पानीपत व मतलौडा थाना पुलिस ने सोमवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर मतलौडा अड्डे पर सफीदों नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाया। पुलिसकर्मियों को सामने देखते ही स्कॉर्पियो सवारों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। इस बीच एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने पांच लोगों को मौके से काबू कर लिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें से दो-तीन डोगा बंदूक, पिस्टल व अन्य हथियारों समेत काफी मात्रा में कारतूस बरामद किए। पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ के चलते कस्बे में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। पुलिस पांचों बदमाशों को हिरासत में लेकर मतलौडा थाना पहुंची। इसकी जानकारी लगते ही डीएसपी संदीप मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस इसके बाद बदमाशों को एक गुप्त स्थान पर ले गई।
विज्ञापन

एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी
पुलिस सूत्रों की माने तो स्कॉर्पियो गाड़ी सवार गैंग में सफीदों के गांव सरफाबाद, हाट खेड़ी व खेड़ी गांव के कुछ युवक शामिल हैं। वे सब एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में गैंग का कई बड़ी वारदातों में हाथ होना पाया है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो में कुछ असामाजिक तत्व मतलौडा से गुजर रहे हैं। पुलिस टीम ने मतलौडा अड्डे पर जांच के दौरान गाड़ी से कुछ हथियार बरामद किए हैं। स्कॉर्पियो सवारों ने इस दौरान मुलाजिमों के साथ हाथापाई भी की है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। इसका जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
संदीप मलिक, डीएसपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें