फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे लेखपाल को तेहरा से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव तेहरा के ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव के आदेश पर लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले ने मंगलवार को उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब तहसीलदार सदर आरपी चौधरी ने आरोपी लेखपाल से दो-तीन गांव का अतिरिक्त प्रभार छीन लिया। ग्रामीणों ने लेखपाल देवेंद्र स्वरूप राठौर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची शिकायत में तेहरा के प्रधान पंकज यादव और नगला तैय्यबपुर की प्रधान ऊषादेवी समेत ग्रामीणों ने कहा था कि लेखपाल ने आय, जाति, मूल निवास और भूमि संबंध पैमाइश के नाम पर दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों का आर्थिक शोषण किया। लेखपाल के आर्थिक शोषण के शिकार ग्रामीणों की सूची भी मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई थी। प्रधान पंकज ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ जांच में कई ग्रामीण जांच अधिकारी राजस्व निरीक्षक किशनलाल के सामने अपना पक्ष भी रख चुके हैं।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक किशनलाल ने बताया कि लेखपाल देवेंद्र राठौर के पास तेहरा, नगला तैय्यबपुर समेत चार गांव का अतिरिक्त प्रभार था। शिकायतों के आधार पर तहसीलदार सदर ने लेखपाल से अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया है। हालांकि अभी नए लेखपाल की तैनाती नहीं की गई है लेकिन राजस्व निरीक्षक का कहना है कि आरोपी लेखपाल को हटाने आदेश उन्हें प्राप्त हो चुका है। बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव काशीप्रसाद ने डीएम को पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें