फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी तुलसीराम की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कादरचौक/ बदायूं। तुलसीराम की हत्या में नामजद हिस्ट्रीशीटर के बेटे सहित तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चाकूबाजी और फायरिंग हुई थी। इसमें गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर वीरसहाय की मौत हो गई थी। उसकी हत्या में वहीं के तुलसीराम, उसके बेटे सुधीर, भाई नरोत्तम और पड़ोसी प्रेम सिंह और भोले को नामजद किया गया था। इस घटना के दौरान चाकू लगाने से तुलसीराम भी घायल हुआ था। उसकी ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में मृतक हिस्ट्रीशीटर के बेटे संजीव, मदन और मैकू नामजद हैं। रविवार शाम इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तुलसीराम की मौत हो गई थी।
पुलिस हिरासत में तुलसीराम की मौत होने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। परिवार वाले कोई आरोप लगाते इससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर तुलसीराम की हत्या के आरोपी संजीव, मदनलाल और मैकू को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना के दौरान प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार सुबह तुलसीराम का डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तुलसीराम के पेट में गहरा घाव था। पेट में खून भी जम गया था। गहरा जख्म होने की वजह से तुलसीराम की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें