फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लापता तीनों छात्राएं दिल्ली में मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्कूल से घर लौटते वक्त अचानक लापता हुई तीनों छात्राएं दिल्ली चली गईं थीं। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने तीनों छात्राएं को दिल्ली से अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। पूछताछ में पता चला है कि मीरा चौक की रहने वाली एक छात्रा मां से नाराज थी इसलिए वह अपने दो सहेलियों के साथ दिल्ली चली गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्कूल से लौटते वक्त शहर के दो अलग-अलग मोहल्लों की रहने वालीं तीन छात्राएं अचानक लापता हो गईं थीं। तीनों सहेलियां हैं। अनहोनी की आशंका के चलते अगले दिन परिवार वालों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ की थीं। एक साथ तीनों छात्राएं के गायब होने की कहानी पुलिस को खटक रहीं थीं। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम लापता तीनों छात्राएं के सुराग जुटाने में जुटी गई। सर्विलांस के जरिए पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे और लापता तीनों छात्राओं को दिल्ली से बरामद कर लिया गया। पूछताछ में पता चला है कि तीनों छात्राएं बृहस्पतिवार शाम बदायूं से बरेली गई थीं और देर रात ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं। वहीं तीनों छात्राएं बरामद होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें