फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में पड़ोसियों ने किशोरी का सिर फोड़ा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली विवाद में पड़ोसियों ने किशोरी का सिर फोड़ा, तोड़फोड़
विज्ञापन

बिसौली। मामूली विवाद पर पड़ोसी महिलाओं ने एक किशोरी का सिर फोड़ दिया और तोड़फोड़ की। पीड़ित के थाने में शिकायत करने पर आरोपियों ने दोबारा हमला बोल दिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
नगर के मोहल्ला बेरियान में मामूली कहासुनी होने पर शमशुद्दीन के घर में पड़ोसी भूरा और उसके परिवार की महिलाओं ने धावा बोल दिया। घटना के समय शमशुद्दीन काम पर बाहर गया हुआ था। हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। मां सफिया को बचाने पहुंची रुखसार के सिर में ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर शिकायत की। इधर, मौका मिलते ही भूरा आदि ने दोबारा धावा बोलकर शमशुद्दीन के घर में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं घटना को नया मोड़ देने के लिए हमलावरों ने अपना सामान सड़क पर फेंक दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, रुखसार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ओपी गौतम ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना को लेकर पीड़ितों में रोष है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें