फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी राजू ने जेल में बना ली थी फरार होने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--17, 19
विज्ञापन

बंदी राजू ने जेल में ही बना
ली थी फरार होने की योजना
भागने से पहले पत्नी ने की इमरजेंसी से अस्पताल गेट तक की रेकी
जिला अस्पताल में साथ रहे थे दंपति, पेशी पर मिलने भी पहुंची थी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला अस्पताल से फरार हुए बंदी रूपकिशोर उर्फ राजू ने जेल में ही भागने की योजना बना ली थी। बुधवार को कोर्ट में पेशी पर लाने के दौरान उसकी पत्नी मुलाकात करने पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां दोनों की काफी देर बातचीत हुई। कचहरी हवालात ले जाने पर बंदी राजू पेट में दर्द बताकर चीखने लगा। जिला अस्पताल में भर्ती रखने के दौरान रातभर पति-पत्नी साथ रहे। बंदी राजू के भागने से पहले उसकी पत्नी ने इमरजेंसी वार्ड से लेकर अस्पताल गेट तक रेकी की थी। इसका खुलासा अस्पताल में लगे सीसी टीवी फुटेज देखने पर हुआ।
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों की माने तो बंदी रूपकिशोर को रात के समय खून की उल्टियां हुई थीं। डॉक्टर को भी दिखाया गया था। सुरक्षा में लगे दोनों सिपाही बंदी को गंभीर मान रहे थे। यही उनकी सबसे बड़ी लापरवाही रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना से करीब आधा घंटे पहले बंदी राजू शौच को गया था। इसके बाद सिपाही विनोद शौच को चला गया। दूसरा सिपाही परवीन भाटी बेड के पास पड़ी बेंच पर सो गया। सीसी टीवी फुटेज में बंदी राजू के भागने का समय गुरुवार सुबह 6:24 बजे है। इससे ठीक दो मिनट पहले उसकी पत्नी अस्पताल से बाहर निकली थी। इससे पहले महिला ने इमरजेंसी वार्ड और उसके आसपास पूरी गतिविधियों को देखा। उसने सब देख लिया था। तभी बंदी को बाहर निकलने का इशारा कर खुद बाहर निकल आई और बाद में बंदी अपनी शर्ट उतारते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

-----
सगे भाई का हत्यारोपी है रूपकिशोर
वर्ष 2012 में राजू का अपने बड़े भाई भूदेव से मामूली विवाद हो गया था। तभी उसने भूदेव के सिर में डंडा मार दिया था, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में रूपकिशोर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ।
---
... तो बंगाल निकल गया फरार बंदी
मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिंकदराबाद निवासी रूपकिशोर पश्चिम बंगाल की एक युवती को बहला फुसलाकर लाया था। रूपकिशोर के माता-पिता की मौत हो चुकी है। दो बहनें हैं, जो शादीशुदा हैं। एक बहन दिल्ली और दूसरी सहसवान क्षेत्र में रहती है। सिकंदराबाद में कोई रहता नहीं है। रूपकिशोर के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी कहां रही। इसकी किसी को जानकारी नहीं है। पुलिस का अनुमान है कि बंदी रूपकिशोर आस-पास इलाके में छिपने की कोशिश नहीं करेगा। अस्पताल से फरार होने के बाद वह बंगाल चला गया या फिर दिल्ली भाग गया होगा। पुलिस उसके बंगाल जाने का अनुमान लगा रही है।
----
घटना के बाद अन्य बंदी मरीजों की सुरक्षा बढ़ी
बदायूं। बंदी रूपकिशोर के फरार होने से पुलिस विभाग भी चौकन्ना हो गया है। जिला कारागार का एक बंदी फर्रुखाबाद पेशी पर गया है। दूसरा शाहजहांपुर और तीसरा रामपुर पेशी पर ले जाया गया है। साथ गए पुलिस कर्मियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-----------------
- बंदी के फरार होने में दोनों सिपाहियों की लापरवाही रही है। इससे दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। बंदी की तलाश में मुजरिया और सदर कोतवाली पुलिस को लगाया गया है। एसपी सिटी स्वयं इस मामले को देख रहे हैं।
-अशोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें