फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे पर गर्जी नगर पालिका की जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-34
विज्ञापन

नगर पालिका की जेसीबी
गरजी, अतिक्रमण हटाया
पक्के मकानों पर लगाया निशान, सभी को दिया एक सप्ताह का समय
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। नगर पालिका परिषद ने अपनी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मोहल्ला अरेला स्थित तालाब के पास वर्षों से कब्जाई गई जमीन को पालिका ने अभियान चलाकर मुक्त कराया। पालिका ने अपनी जमीन पर बने पक्के मकानों पर निशान लगा दिए हैं। मकान स्वामियों को एक सप्ताह के अंदर स्वयं अतिक्रमण को ध्वस्त कराने का समय दिया है। इधर, पालिका की कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची है।
मोहल्ला अरेला वार्ड संख्या 11-12 में तालाब दियोरिया के नाम से प्रसिद्ध है। इस तालाब में नगर के अलावा कई गांवों का पानी आता था, लेकिन कई लोगों ने इसके आसपास जमीन पर कब्जा कर लिया। तालाब भी सिमट गया। पिछले साल पालिका की ओर से सड़क बनवाई जा रही थी तब एक व्यक्ति ने 50-60 मीटर सड़क नहीं डालने दी। इस बार भी पालिका ने वहां पर सड़क बनवाना शुरू किया। तब भी उस व्यक्ति ने सड़क नहीं पड़ने दी। इस पर पालिका ने अपनी जमीन की पैमाइश शुरू की। पालिका ने जो भूमि चिह्नित की उसमें तालाब के आसपास कुछ जगह 94 मीटर तो कुछ जगह 55 मीटर भूमि निकली। इस पर पालिका ने अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह की अगुवाई में जेसीबी मशीन से अपनी जमीन पर हुए कब्जे को ध्वस्त कर दिया। इससे कब्जा करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। कई ने तो अपने आप ही अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पालिका ने उन पक्के मकानों पर भी निशान लगा दिए हैं जो पालिका की जमीन पर बने हैं। उन मकान स्वामियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में उन्होंने स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त नहीं किया तो पालिका स्वयं तोड़ देगी। तब उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें