पति के डांटने पर महिला
ने फंदा लगाकर जान दी
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
दबतोरी। पति के डांटने पर एक विवाहिता ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
यह घटना बिसौली थाना क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी 32 वर्षीय अफसाना बुधवार तड़के अपने पति फरजन अली को चाय देने गई। फरजन ने चाय पीने के बजाय पत्नी को डांट दिया। कहा- इस वक्त रात के तीन बजे हैं। इसके बाद फरजन सो गया। उस वक्त अफसाना चुपचाप लौट गई। कुछ देर बाद अफसाना दुपट्टा गले में बांधने के बाद कुर्सी पर चढ़कर छत के पंखे पर लटक गई। बैड पर रखी कुर्सी फरजन के ऊपर गिरी तो उसकी आंख खुल गई। उसने पत्नी को लटके देखा तो जोर से चीखने लगा। शोर सुनकर इकट्ठे हुए परिवार वालों ने फौरन अफसाना को नीचे उतारा। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
अफसाना व फरजन की शादी 25 दिसंबर 2002 को हुई थी। फरजान अली ने बताया कि अफसाना काफी दिनों से मानसिक मंदित थी। उसका बरेली के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा था। वह दो दिन पहले पत्नी और बच्चों को ससुराल से बुलाकर लाया था। बुधवार को बरेली दवा लेने जाना था। फरजाना के मायके वाले भी दोपहर बाद घटना स्थल पर पहुंच गए।