फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद भी नौकरी नहीं मिली, परेशान होकर युवती ने दी जान

Wed, 27 Sep 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
सेक्टर-15 निवासी 24 साल की गुंजन ने कमरे के रोशनदान में चुन्नी का फंदा बनाकर उसमें झूल गई। पुलिस के अनुसार युवती पोस्ट ग्रेजुएट थी और उसे नौकरी नहीं मिली थी। उसने रोजगार न मिलने से आहत होकर खुदकुशी कर ली।       
विज्ञापन


सेक्टर-15 निवासी दलजीत सिंह की बेटी गुंजन पोस्ट ग्रेजुएट थी। दलजीत सिंह तोशाम के एक बैंक में तैनात बताए गए हैं। युवती का रिश्ता तय कर रखा था। बताया जाता है कि घर में दोपहर को गुंजन और उसकी मां मौजूद थी। गुंजन की मां ने बेटी के लिए खाना बनाया और फिर कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर फोन कर युवती के पिता और एक रिश्तेदार को सूचना दी गई।

बाद में दरवाजा धक्के मारकर खोला तो युवती रोशनदान में चुन्नी के फंदे पर लटकती मिली। परिजन युवती को देर शाम सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोर्ट कांप्लेक्स चौकी प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें