फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से ज्यादा बीता, पर नहीं हो सका लूट का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। नगर के मुख्य बाजार में सदर विधायक महेश गुप्ता के रिश्तेदार एवं सराफा कारोबारी अमित वार्ष्णेय के यहां हुई लूट की घटना का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है, मगर अब तक उसे कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। एक माह से ज्यादा समय बीत जाने पर भी घटना का खुलासा न होने पर नगर के व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है।
विज्ञापन

बीती 16 फरवरी की रात नगर के मोहल्ला संख्या छह मुख्य बाजार निवासी अमित पुत्र रामेश्वर दयाल के यहां रात के दो बजे के बाद तीसरी मंजिल के जीने का शटर गैस कटर से काटकर आधा दर्जन बदमाश नीचे उतर आए थे, जिन्होंने अमित, उनकी पत्नी पूजा, मां राजेश्वरी देवी एवं बच्चों को तमंचे एवं चाकू के बल पर बंधक बनाकर घर एवं दुकान में रखे सभी आभूषण एवं दस लाख की नकदी समेत लाखों की संपत्ति लूट ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, मगर एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। प्रभारी निरीक्षक डीके गुप्ता ने बताया कि पुलिस लूट की घटना का वर्कआउट करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस संबंध में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है, मगर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें