फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी से तीन लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। आज के नए दौर में ठग भी आधुनिक तरीके अपना रहे हैं। एक व्यापारी जिसको धंधा समझ रहा था, उसी धंधे में उसे तीन लाख की चपत लग गई। उसे ठगी के शिकार हुए दूसरे व्यक्ति को दो लाख रुपये लौटाने पड़े। पुलिस ने इसकी पूरी लिखा पढ़त की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम रमजानपुर निवासी शामू दिल्ली में कपड़े का व्यापार करता है। शामू के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि उसे कुछ कपड़ा खरीदना है, जिसका पेमेंट वह उसके खाते में ट्रांसफर कर रहा है। उधर दूसरी ओर कॉल करने वाले ने आंध्र प्रदेश के अंनतपुर के ग्राम बेल गोरप्पा निवासी रामू और जनार्दन को अपने जाल में फंसा लिया। उन्हें बताया कि उन्होंने एक लग्जरी गाड़ी इनाम में जीती है। गाड़ी लेने के लिए उन्हें तीन लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने होंगे। रामू और जनार्दन उसकी बातों में आ गए और उन्होंने कॉल करने वाले के बताए अनुसार शामू के एकाउंट में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इधर कॉल करने वाले ने शामू से तीन लाख रुपये का कपड़ा खरीद लिया। रामू और जनार्दन को गाड़ी नहीं मिली तो वह खाता नंबर के आधार पर पता करते हुए सोमवार को एसएसपी अशोक कुमार के पास पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को पूरा मामला समझाया और कार्रवाई की मांग की। इस पर कपड़ा व्यापारी को बुलाया गया। कार्रवाई से बचने के लिए कपड़ा व्यापारी ने रामू और जनार्दन को दो लाख रुपये लौटा दिए। बाकी एक लाख रुपये एक माह बाद देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें