फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का दोस्त बताकर बुजुर्ग से 19 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-46,47

बेटे का दोस्त बताकर
बुजुर्ग से 19 हजार ठगे
बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे थे दाबर हुसैन
अमर उजाला ब्यूरो
अलापुर (बदायूं)। यदि आप किसी बैंक में काम से जा रहे हैं तो वहां मिलने वाले अज्ञात व्यक्ति बेहद सावधान रहें। नहीं तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। कुछ ऐसा ही शनिवार को अलापुर की स्टेट बैंक में हुआ। जालसाज ने बेटे का दोस्त बताकर एक बुजुर्ग से 19 हजार रुपये ठग लिए। इसकी शिकायत पुलिस में की गई है। सीसीटीवी के जरिए पुलिस ठगी करने वाले का पता लगा रही है।
कस्बे के वार्ड संख्या 13 निवासी दाबर हुसैन शनिवार को 19 हजार रुपये जमा करने के लिए स्टेट बैंक पहुंचे थे। बैंक में उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उसने दाबर हुसैन के बेटे वारिस का नाम लेते हुए कहा कि आप उनके अब्बू हो। इस पर दाबर ने कहा हां। तब उस व्यक्ति ने कहा कि वारिस ने उसके हाथ पैसे भेजे हैं। अच्छा हुआ आप यहां मिल गए नहीं तो उसे घर जाना पड़ता। इतने में उस व्यक्ति ने दाबर से कहा कि आओ वह उनका वाउचर भर देता है। वह व्यक्ति बैंक से ही वाउचर ले आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर ले जाने के बाद दाबर ने उसे 19 हजार रुपये दे दिए। तब उस व्यक्ति ने कहा कि वह पेन लेकर आता है। दाबर वहीं पर बैठे रहे, लेकिन काफी देर तक वह व्यक्ति उनके पास नहीं लौटा। तब दाबर ने पूरे मामले से बैंक वालों के साथ ही वहां मौजूद लोगों को बताया। बैंक वालों ने कहा कि वह किसी व्यक्ति को नहीं जानते । हालांकि सीसीटीवी के जरिए उस व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित दाबर हुसैन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 19 हजार रुपये की ठगी करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें