फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर दबोचे, 21 बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-5
विज्ञापन

वाहन चोर दबोचे, 21 बाइक बरामद
छोटी जियारत के जंगल में छिपाई गई थीं 18 बाइक, चाकू और तमंचे भी मिले
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
एसएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में चार अंतरराज्यीय वाहन चोर पकड़े गए हैं। इनसे चोरी की 21 बाइक बरामद हुईं हैं। 18 बाइक छोटी जियारत के पास जंगल में छिपाई र्गइं थीं। तीन बाइक वजीरगंज क्षेत्र में पकड़ी गईं। इन चोरों के पास से चाकू, तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। इस संबंध में सदर कोतवाली में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर सदर कोतवाली में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि यह गैंग बहुत ही शातिर है। जहां मौका मिलता है, वहीं हाथ साफ कर देता है। अलग-अलग स्थानों से चोरी की गईं 21 बाइक बरामद हुई हैं। इस गैंग में शामिल श्याम सिंह पुत्र चंद्रपाल उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम कृपालपुर निवासी है। दूसरा भूरे पुत्र छोटे संभल जिले में गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम लतीफपुर और तीसरा जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अजीजपुर निवासी रघुवीर पुत्र महावीर है। इनके पास एक तमंचा और चाकू-छुरा भी बरामद हुआ है। गुरुवार रात तीनों लालपुल इलाके से गुजर रहे थे। उस वक्त सदर कोतवाल ओमकार सिंह पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। शक के आधार पर इन्हें रोका गया तो तीनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने आपको बचाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से की गई पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्होंने चोरी की 18 बाइक छोटी जियारत के पास जंगल में छिपा दी हैं। पुलिस ने 18 बाइक बरामद कर लीं। इस गैंग का चौथा सदस्य वजीरगंज पुलिस ने पकड़ा है। एसआई जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ रहेड़िया के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी ग्राम अख्तरा निवासी आशू मियां पुत्र चांद मियां पकड़ा गया। उसके पास चोरी की तीन बाइक बरामद हुई हैं। उसका साथी गुड्डू पुत्र मुन्ने भागने में सफल रहा। इस गैंग को पकड़ने में इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोलंकी, विनोद कुमार, एसआई हरसिंह पाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें