फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन नाबालिग को बनाया जा रहा था दुल्हन, चाइल्ड लाइन ने रुकवाया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 21
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन ने रुकवाया बालिका का विवाह
उसावां के इटौआ गांव में हो रही थी किशोरी की शादी
अमर उजाला ब्यूरो
उसावां। इलाके में शनिवार को एक बालिका की शादी जबरन कराए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलने पर पहुंचे चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं ने शादी रुकवा दी।
शनिवार को उसावां में चाइल्ड लाइन सब सेंटर के ट्रोल फ्री नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने बताया कि गांव में एक बालिका का जबरन विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने आशा ज्योति केंद्र से संपर्क किया। इसके बाद टीम पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंची। वहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था। टीम ने पुलिस के सहयोग से परिजनों को हिदायत देकर तत्काल विवाह कार्यक्रम बंद करा दिया। चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर नीतू सिंह ने बताया कि बालिका की उम्र 14 वर्ष है। टीम में हुमा नफीस तथा चाइल्ड लाइन टीम से किशन लाल, ढाकन सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें