फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल ने होमगार्ड को थप्पड़ मारा, हंगामा

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
दातागंज। जाम में बाइक फंसने के बाद टोकाटाकी करने पर एक लेखपाल ने होमगार्ड को थप्पड़ मार दिया। बाद में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कोतवाली में दोनों पक्षों से यूनियन के लोग आए और कार्रवाई कराने पर अड़ गए। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।
विज्ञापन

नगर के मुख्य चौराहे पर रोज की तरह रविवार को भी जाम लगा हुआ था। यहां ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में होमगार्ड गंगासहाय और सुखवीर की ड्यूटी थी। दोपहर एक बजे होमगार्ड गंगासहाय ने देखा कि सड़क पर खड़ी की गई एक बाइक की वजह से जाम लग रहा है। उन्होंने बराबर में खड़े बाइक सवार से बाइक हटाने को कहा तो दोनों में बहस होने लगी। होमगार्ड का आरोप है कि बाइक सवार ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। बाद में दोनों होमगार्ड ने बाइक सवार से हिसाब बराबर कर लिया। होमगार्ड बाइक समेत मालिक को लेकर थाने पहुंचे। यहां पता लगा कि बाइक सवार दातागंज तहसील के लेखपाल गोपाल सक्सेना हैं। थोड़ी ही देर में उनके साथी कई लेखपाल आ गए और अभद्रता का आरोप लगाकर होमगार्ड पर रिपोर्ट कराने की मांग करने लगे। होमगार्डों को घटना की जानकारी हुई तो वे भी अपने साथियों की मदद को थाने आ गए। अब तो थाने में गहमागहमी हो गई। दोनों ही पक्ष एकदूसरे के खिलाफ कार्रवाई कराने पर अड़ गए। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष श्याम कुमार से होमगार्ड संघ के पदाधिकारियों की तीखी बहस हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। न मानने पर दोनों के ही खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कुछ देर बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। दोनों ने ही एकदूसरे से गलती मान ली और शिकवे दूर हो गए।
विज्ञापन

--------------
पुलिस के हस्तक्षेप से होमगार्ड और लेखपाल का विवाद सुलट गया है। दोनों ही पक्ष संतुष्ट हैं। ऐसे में कार्रवाई की आवश्यकता नहीं लग रही।
- ललित मोहन, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें