फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sun, 31 Dec 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
दरियापुर गांव में घर में जमा भीड़ को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औंग। तीन साल पहले ब्याही गई युवती की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की खबर पर पहुंचे मायके पक्ष ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत जहर खाने से हुई है।
विज्ञापन


कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र के ज्योहसनखेड़ा निवासी लालबहादुर की बेटी अनीता (24) की शादी तीन साल पहले औंग थाने के दरियापुर बांगर निवासी महावीर के साथ हुई थी। महावीर पत्नी के  साथ परिवार से अलग रहता था। लालबहादुर ने बताया कि दामाद उसकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर अक्सर मारपीट कर प्रताड़ित करता था। बेटी शनिवार शाम को खेत से मजदूरी कर घर लौटी थी।

किसी बात को लेकर दामाद से विवाद हुआ था। दामाद ने बेटी की जमकर पिटाई की थी। उसने रात को मोबाइल पर मारपीट की सूचना दी थी। उसने सुबह आने को कहा था। बताया कि शादी के तीन साल बाद उसे कोई बच्चा भी नहीं हुआ था। रात में दामाद ने रात को बेटी की हत्या कर दी। उन लोगों को सुबह सर्दी लगने से अनीता की मौत की खबर दी थी। लालबहादुर के साथ दरियापुर गांव में काफी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग आए। लोगों ने हंगामा किया और महावीर से हाथापाई भी की। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में महिला की मौत जहर खाने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें