फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात महिला की हत्या का मामला फाइलों में कैद हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अचौरा के जंगल में अज्ञात महिला की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई ठंडी पड़ गई है। पुलिस न तो उसकी शिनाख्त कराने की दिशा में ठोस कदम उठा पाई और न ही उसके कातिलों तक पहुंचने की कोशिश की गई। घटना अब फाइलों में कैद होकर रह गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा के जंगल में करीब 45 साल की अज्ञात महिला की लाश 15 दिसंबर को पड़ी मिली थी। उसके जिस्म पर कपड़े नये थे। लाश के पास ही पुलिस को शृृंगार के सामान में सिंदूर, नई हरी चूड़ियां, ब्लाउज, धूप-बत्ती और कुछ ऐसी चीजें भी मिलीं जो उनका इस्तेमाल तंत्र विद्या में होने का संकेत देती थीं। बताते हैं कि उस महिला को आसपास इलाके में कभी देखा भी नहीं गया था। अगर वह इलाके की निवासी होती तो कोई न कोई उसे जरूर पहचान लेता। इसके बाद पुलिस ने भी मान लिया कि मृतका कहीं दूर की है जिसकी हत्या में तांत्रिक शामिल रहा होगा लेकिन पुलिस ने एक दिन भी ऐसी कोशिश नहीं की जो उसे घटना से जुड़े अहम पहलू तक पहुंचा सकती।
--------------
सिर्फ युवक की लाश बरामदगी तक हुई कार्रवाई
उझानी। कोतवाली क्षेत्र में 10 नवंबर को पुलिस ने दहेमू पुलिया के पास मंदिर के पिछवाड़े करीब 25 साल के एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया था। शव के पास ही पुलिस को कीटनाशक का खाली पाउच भी मिला था। लाश बरामद कर पोस्टमार्टम भी कराया गया लेकिन वह कौन था और उसने आत्महत्या की या फिर किसी ने उसे विषाक्त पदार्थ खिलाकर मार डाला, यह तो तभी साफ होगा जब पहले उसकी शिनाख्त हो। कमोवेश अज्ञात महिला की लाश की तरह ही पुलिस ने इसे भी गंभीरता से लेने की जरूरत महसूस नहीं की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें