फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ के खाद घोटाले में नक्शा बनाने पहुंची एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन करोड़ के खाद घोटाले में नक्शा बनाने पहुंची एसआईटी
विज्ञापन

बदायूं। तीन करोड़ के खाद घोटाले की जांच कर रही एसआईटी शुक्रवार को नक्शा नजरी बनाने पीसीएफ गोदाम पहुंची। टीम में शामिल एसआई ने गोदाम का नक्शा बनाया। गोदाम के गेट किस दिशा में हैं और कितने गेट हैं, इसके अलावा आसपास बिल्डिंग का ब्योरा भी अपनी डायरी में लिखा। घोटाले के संबंध में पूरी जानकारी भी जुटाई। यह घोटाला करीब पंद्रह दिन पहले प्रकाश में आया था। पीसीएफ के जिला प्रबंधक अशोक कुमार ने गोदाम प्रभारी जगतपाल, परिवहन ठेकेदार और तत्कालीन अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी परंतु इससे पहले विभागीय जांच हुई थी, जिसमें पाया गया था कि गोदाम प्रभारी जगतपाल, परिवहन ठेकेदार और तत्कालीन अधिकारी ने मिलकर तीन करोड़ का खाद घोटाला किया। आंवला से बदायूं आते समय उन्होंने रास्ते से पूरी खाद गायब कर दी। पोल खुलने के बाद तीनों फरार हो गए। तीन दिन तक इस मामले की तहरीर थाने में लटकी रही, तब कहीं एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। एसएसपी अशोक कुमार ने इसकी जांच को एसआईटी गठित की और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। एसआईटी ने घोटाले से संबंधित कुछ कागजात उसी समय अपने कब्जे में ले लिए थे। अब भी कुछ कागज कब्जे में लेने को रह गए हैं। शुक्रवार को एसआईटी में शामिल एसआई ओवरब्रिज के नजदीक पीसीएफ गोदाम का नक्शा बनाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ओवरब्रिज से लेकर गोदाम, गेट, आसपास के मकान आदि के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद मिले कर्मचारी से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें