फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बंधक बनाकर दुराचार मामले की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर(शाहजहांपुर)। दस दिन तक युवती को बंधक बनाकर दुराचार करने के मामले में पीड़िता के पिता ने भांजी, दामाद सहित चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके उसे मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को एक जनवरी को रात करीब 8 बजे उसकी फुफेरी बहन के घर के बहाने से बुलाने के बाद दो अन्य साथियों के साथ उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने के बाद एक विधवा के घर मे बंधक बनाया। 10 जनवरी की शाम 6 बजे फटे हाल उसकी पुत्री घर पहुंची और आप बीती सुनाई। थाने पहुंची युवती ने पुलिस को बताया कि उसके फुफेरे बहनोई ने उसे बाहर बुलाया, उसने व उसके दो साथियों ने एक गाड़ी में डालकर विधवा के घर ले जाकर उसे मारा पीटा और फुफेरे बहनोई ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। किसी तरह वह दस दिन बाद उक्त लोगों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। पीड़िता के महिला सिपाही ने बंद कमरे में बयान दर्ज किए। उसके बाद भांजी दामाद सहित चार के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें