फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने हेड मास्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका ने हेड मास्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कादरचौक इलाके का मामला, पुलिस छानबीन में जुटी
स्कूल की इंचार्जी को लेकर चल रहा है दोनों के बीच विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक।
एक शिक्षिका ने अपने ही विद्यालय के हेडमास्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि दोनों के बीच स्कूल की इंचार्जी को लेकर विवाद चल रहा है।
शिक्षिका कादरचौक थाना क्षेत्र के एक बेसिक विद्यालय में तैनात है। शिक्षिका के मुताबिक दोपहर दो बजे पेपर खत्म होने पर कक्षा तीन तक के बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। बाकी बच्चों का पेपर तीन बजे खत्म हुआ। छुट्टी होने पर स्टाफ वाले अपने घर जाने लगे। शिक्षिका का आरोप है कि तभी उनका दुपट्टा पकड़कर हेडमास्टर जितेंद्र ने खींच लिया और अभद्र व्यवहार करने लगा। इसका विरोध करने पर स्कूटी सहित उठवा लेने की धमकी भी दी। शिक्षिका ने फोन पर इसकी शिकायत वूमेन हेल्पलाइन 1090 पर कर दी, जिससे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस पहुंचने से पहले हेडमास्टर स्कूल से जा चुका था।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षिका ने कादरचौक थाने जाकर तहरीर दे दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शिक्षिका की ओर से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
उधर, हेड मास्टर जितेंद्र का कहना है उनके आने से पहले आरोप लगाने वाले शिक्षिका पर स्कूल का चार्ज था। बाद में चार्ज उन्हें मिल गया है, जिससे शिक्षिका चिड़ती है। उन्होंने कई बार शिक्षिका के व्यवहार को लेकर अधिकारियों से शिकायत भी की थी। इससे पहले शिक्षिका उन्हें फंसाने की धमकी दे चुकी है। छेड़छाड़ का आरोप गलत हैं।
विज्ञापन

बीएसए प्रेमचंद यादव का कहना है कि कुछ महीने पहले शिक्षक जितेंद्र अपनी पत्नी के साथ मेरे पास शिक्षिका के व्यवहार की शिकायत करने आए थे। मैंने दोनों को समझा दिया था। इस मामले में शिक्षिका से बात नहीं हो सकी। उसका मोबाइल बंद है। रिपोर्ट लिखे जाने की जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें