फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चार कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र में कबाड़ में लगी आग में किशोरी की जलकर मौत होने के मामले में पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर चार कबाड़ियों के खिलाफ लापरवाही से मौत होने का मामला दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी के शव का तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

किशोरी खुशबू की मां समफूला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-22 मछली मार्केट के साथ मैदान में देवेंद्र, बिरेंद्र, संजय व लालू ने अपना कबाड़, जिसमें गत्ता, रद्दी व प्लास्टिक का सामन था डाल रखा था। सोमवार को अचानक उस कबाड़ में आग लग गई। इससे उसके आसपास बसी झुग्गियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान उनकी 16 साल की बेटी खुशबू भी निकल गई थी। आग बुझने के बाद भी जब खुशबू का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, मगर वह नहंी मिली। इसकी जानकारी मुजेसर थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने भी किशोरी की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने जेसीबी की मदद से मौके से मलबा हटवाना शुरू किया तो उसमें किशोरी का जला हुआ शव बरामद किया। पुलिस ने उसे रात को बीके अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था, जहां मंगलवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। जांच अधिकारी एएसआई जमील खान ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें